Historical photographs representing PRGI’s founding and early advocacy work

 

भारत के प्रेस महापंजीयक के बारे में

पीआरजीआई, जिसे पहले भारत के समाचारपत्रों के पंजीयक या आरएनआई के नाम से जाना जाता था, प्रेस और नियतकालिक पत्रिकाओं का पंजीकरण अधिनियम, 2023 के अनुसार एक सांविधिक निकाय है।

पीआरजीआई में, हम प्रेस सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से, पीआरपी अधिनियम, 2023 के अंतर्गत नियतकालिक पत्रिकाओं के शीर्षक आवंटन और पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लोकतंत्र के विकास में प्रिंट मीडिया, विशेषकर समाचार पत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका सर्वविदित है। सामाजिक मुद्दों को सामने लाने और उनका विश्लेषण करने में समाचार पत्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है और इस प्रकार समाचार पत्र सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। भारत में प्रिंट मीडिया का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, और यह जनता को उनसे संबंधित मुद्दों से अवगत कराने और नवीनतम जानकारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। देश में नियतकालिक पत्रिकाओं के पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने वाली एक संस्था के रूप में, हम भारत के इतिहास के साथ-साथ वर्तमान विकास में भी सहभागी हैं।

चाहे आप किसी नियतकालिक पत्रिका के प्रकाशक हैं, प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी हैं, मीडिया व्यावसायिक हैं, जनसंचार के छात्र हैं या एक जागरूक और जिज्ञासु नागरिक हैं, प्रिंट मीडिया के बारे में महत्वपूर्ण नवीनतम जानकारी आप हमारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।