प्रेस महापंजीयक द्वारा आवेदन की पूर्णता, शुल्क के भुगतान, दिशानिर्देशों के अनुपालन तथा अन्य आवश्यक विवरणों के संबंध में आवेदन का सत्यापन किया जाता है। आवेदन प्राप्त होने की तिथि से सात कार्य दिवसों के भीतर तथा उप-नियम (4) के अंतर्गत विनिर्दिष्ट अतिरिक्त अवधि में, यदि कोई कमी पाई जाती है, तो उसकी सूचना प्रेस सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन संप्रेषण के माध्यम से प्रकाशक को दी जाती है। ऐसी कमियों को दूर करने के लिए प्रकाशक को तीस (30) दिनों का समय प्रदान किया जाता है।