प्रेस महापंजीयक द्वारा आवेदन के निस्तारण के दौरान आवेदन में दिए गए विवरणों की शुद्धता एवं पूर्णता का परीक्षण किया जाता है। इसके अतिरिक्त, आवेदक से प्राप्त अतिरिक्त जानकारी अथवा प्रेस सेवा पोर्टल पर मंत्रालय से प्राप्त टिप्पणियों पर भी विचार किया जाता है। यदि आवेदन सभी अपेक्षित आवश्यकताओं को पूरा करता है, तो प्रेस महापंजीयक भारत में प्रतिरूप संस्करण के प्रकाशन हेतु रजिस्ट्रीकरण प्रमाण-पत्र जारी करता है।