प्रेस सेवा पोर्टल का उपयोग कैसे करें
नियतकालिक पत्रिका के स्वामी के लिए
- इस पोर्टल पर अपेक्षित विवरण भरकर स्वामी के रूप में साइन अप करें।
- आपके द्वारा बनाए गए क्रिडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
- सूची से आपके स्वामित्वाधीन आने वाली नियतकालिक पत्रिकाओं का चयन करें।
- पंजीकरण टैब पर क्लिक करके अपना आवेदन भरें।
- संपर्क संबंधी विवरण (ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर) प्रदान करके अपने प्रकाशक को जोड़ें।
- ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
मुद्रक (मुद्रणालय का स्वामी / कीपर) के लिए
- विवरण भरकर मुद्रक के रूप में साइन अप करें।
- आपके द्वारा बनाए गए क्रिडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
- यदि डाटाबेस में आपके मुद्रणालय का नाम दिया गया है, तो उसका चयन करें; यदि पहले से नहीं दिया गया है, तो उसका विवरण दें।
- आपके मुद्रणालय द्वारा मुद्रित की जाने वाली नियतकालिक पत्रिकाओं को भी जोड़ें।
- अपना प्रोफ़ाइल अपडेट करें।
प्रकाशक को पंजीकरण के लिए आगे की कार्रवाई पोर्टल पर करनी होगी। प्रकाशक पत्रिकाओं के पंजीकरण हेतु एड्वाइजरी (PDF, 918 KB)
पढ़ सकते हैं। स्वामी को मुद्रक से प्रेस सेवा पोर्टल पर अलग से साइन अप करने के लिए कहना चाहिए।
मुद्रक के रूप में नियुक्त किए जाने संबंधी प्रकाशक के अनुरोध को मुद्रक स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं। मुद्रक मुद्रणालय का प्रोफाइल बनाने हेतु एड्वाइजरी (PDF, 801 KB)
पढ़ सकते हैं।
समर्पित हेल्पलाइन (नई): 011-24320025 (15.11.2024 से प्रभावी)ईमेल: it-helpdesk[dot]rni[at]gov[dot]in ऑनलाइन हेल्पडेस्क: प्रेस सेवा पोर्टल से संबंधित किसी भी कठिनाई की स्थिति में, आप नीचे दिए गए लिंक पर टोकन जनरेट करके ऑनलाइन हेल्पडेस्क टीम से मिल सकते हैं।https://prgi.gov.in/online-meetingसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए कृपया हमारे शिकायत पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याएँ दर्ज करें।