प्रेस सेवा पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए आप हमारी टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस निर्धारित कर सकते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस सोमवार से शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे आयोजित की जाती है।
टोकन जनरेशन संबंधी निर्देश
- ऑनलाइन बैठक के लिए अपॉइंटमेंट प्रथम आओ, प्रथम पाओ (First Come, First Serve) टोकन प्रणाली के आधार पर प्रबंधित किए जाते हैं।
- आगामी अपॉइंटमेंट के लिए टोकन प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से जनरेट किए जा सकते हैं।
- अपॉइंटमेंट प्रक्रिया: प्रेस सेवा पोर्टल से ऑनलाइन बैठक का टोकन जनरेट करें।
- चरण: प्रेस सेवा पोर्टल (presssewa.prgi.gov.in) में लॉगिन करें
- मालिक / सीए / प्रिंटर के रूप में प्रोफ़ाइल बनाएँ
- डैशबोर्ड पर जाएँ
- “Helpdesk” पर क्लिक करें
- “Appointment” पर क्लिक करें
- Virtual Meeting चुनें और दिनांक व समय स्लॉट का चयन करें