प्रेस सेवा पोर्टल पर आवेदन सफलतापूर्वक अपलोड होने के पश्चात पोर्टल द्वारा एक पावती तैयार की जाती है, जिसके साथ एक विशिष्ट 10 अंकों का आवेदक संदर्भ संख्या (एआरएन) प्रदान किया जाता है। इस (एआरएन) का उपयोग प्रकाशक तथा प्रेस महापंजीयक द्वारा भविष्य के सभी पत्राचार एवं संदर्भों के लिए किया जाता है।

हाँ, प्रकाशक आवेदन प्रस्तुत किए जाने की तिथि से पांच दिनों के भीतर आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकता है अथवा छूटी हुई जानकारियों/कमियों को पूरा कर सकता है।

प्रेस महापंजीयक द्वारा आवेदन की पूर्णता, शुल्क के भुगतान, दिशानिर्देशों के अनुपालन तथा अन्य आवश्यक विवरणों के संबंध में आवेदन का सत्यापन किया जाता है। आवेदन प्राप्त होने की तिथि से सात कार्य दिवसों के भीतर तथा उप-नियम (4) के अंतर्गत विनिर्दिष्ट अतिरिक्त अवधि में, यदि कोई कमी पाई जाती है, तो उसकी सूचना प्रेस सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन संप्रेषण के माध्यम से प्रकाशक को दी जाती है। ऐसी कमियों को दूर करने के लिए प्रकाशक को तीस (30) दिनों का समय प्रदान किया जाता है।

प्रकाशक से कमियों को दूर करने संबंधी विवरण प्राप्त होने के पश्चात प्रेस महापंजीयक द्वारा आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाती है। यदि तीस दिनों की अवधि के भीतर कमियाँ दूर नहीं की जाती हैं, तो आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।

प्रेस महापंजीयक द्वारा विनिर्दिष्ट प्राधिकारी की टिप्पणियों, लागू दिशानिर्देशों तथा आवेदन से संतुष्ट होने के पश्चात, प्रेस सेवा पोर्टल पर विनिर्दिष्ट प्रारूप में प्रकाशक को पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इस प्रमाणपत्र की एक प्रति प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से विनिर्दिष्ट प्राधिकारी को भी प्रेषित की जाती है।

यदि प्रेस महापंजीयक द्वारा पंजीकरण प्रदान न करने का निर्णय लिया जाता है, तो कारणों का उल्लेख करते हुए प्रकाशक को प्रेस सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन सूचना भेजी जाती है। इसके पश्चात प्रकाशक को दस दिनों के भीतर प्रेस सेवा पोर्टल पर अपना उत्तर प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाता है।

प्रेस महापंजीयक, प्रस्तुत उत्तर पर विचार करने के बाद, पंजीकरण प्रदान कर सकता है अथवा उसे अस्वीकार कर सकता है। यदि पंजीकरण अस्वीकार किया जाता है, तो उसके आधारों का उल्लेख करते हुए एक सकारण आदेश प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से प्रकाशक को भेजा जाता है।

कोई डेटा मौजूद नहीं

no data available